13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें
इंडोनेशिया: तेज हवाओं और लहरों से टकराई नाव, 13 लोगों की मौत और कई लापता
Play video

इंडोनेशिया: तेज हवाओं और लहरों से टकराई नाव, 13 लोगों की मौत और कई लापता

इंडोनेशिया में एक नाव के डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई।

Google source verification

image

Kiran Rautela

Jun 14, 2018

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में एक नाव के डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई। घटना इंडोनेशिया के साउथ सुलावेसी प्रांत के मकासर की है। वहां के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी और कहा कि नाव अचानक से पलट गई और 13 लोग मौत के मुंह में चले गए, वहीं आठ लोगों के लापता होने की भी खबर है।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मकासर शहर लगभग आठ किलोमीटर चलने के बाद एक यात्री नाव तेज हवाओं और लहरों से टकराकर पलट गई, जिससे ये भयानक हादसा हुआ। घटना के बाद से मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और डूबे हुए लापता लोगों की तलाश जारी है।