27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dubai भाग रही महिला से मिले 14.5 करोड़ रुपये कैश, अब होगी 14 साल की जेल

Highlights 30 साल की तारा हैनलॉन को तीन अक्टूबर को हीथ्रो एयपोर्ट पर रोक दिया गया। दुबई जाने की कोशिश में उसे गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 11 Oct 2020, 5:34 PM IST

lady with cash on airport

महिला को कैश के साथ गिरफ्तार किया गया।

लंदन। दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची एक ब्रिटिश महिला (British Woman) के पास से लगभग 2 मिलियन डॉलर (14.50 करोड़ रुपये) बरामद हुए हैं। इतने पैसे के साथ दुबई जाने की कोशिश में उसे गिरफ्तार किया गया है।

Pakistan: बिस्कुट के विज्ञापन पर मचा बवाल, मंत्रियों ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे अश्लीलता

इतनी राशि उसने पांच सूटकेस में भरकर रखी थी। तारा हैनलॉन नाम की इस महिला पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। साल 2020 की जब्त की गई राशि का अभी तक यह सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है।

30 साल की तारा हैनलॉन को तीन अक्टूबर को हीथ्रो एयपोर्ट के टर्मिनल दो पर रोक दिया गया। यहां से वह दुबई जाने वाली फ्लाइट लेने वाली थी।

हीथ्रो एयरपोर्ट पर सीमा बल के अधिकारियों ने जब उसे जांच के लिए रोका तो वह कुछ हड़बड़ा सी गई। जांच के दौरान उसके सामान में पांच सूटकेस थे। ये कैश से भरे हुए मिले। हैनलॉन को 28 साल की एक अन्य महिला संग गिरफ्तार किया गया। इस मामले की जांच को लेकर राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) में भेजा गया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इसे अभी तक की बरामद सबसे बड़ी राशियों में से एक माना जा रहा है।

Brazil: Covid-19 से मौत का आंकड़ा 1.5 लाख पार पहुंचा, 50 लाख से अधिक मामले दर्ज

14 साल तक जेल की हवा

तारा हैनलोन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अक्सब्रिज (Uxbridge) मजिस्ट्रेट के सामने लाया गया। उसे 5 नवंबर तक हिरासत में रखा जाएगा और फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। मनी लॉन्ड्रिंग का दोष सिद्ध होने पर उसे 14 साल तक की जेल का सामना करना पडेगा। इमीग्रेशन के अनुपानल विभाग से जुड़े मंत्री क्रिस फिलिप के अनुसार 2020 में अब तक की ये सबसे बड़ी रकम है।