बताया जा रहा है कि दोनों विदेशी महिलाएं कान्कुन बीच पर सन बाथ के लिए आई थीं। जिसके बाद वहां गश्त कर रहे पुलिस अधिकारी महिलाओं के पास पहुंचे और उनके साथ फोटो खिंचाने लगे। अर्धनग्न महिलाओं के साथ पुलिस अधिकारियों की फोटोज़ पूरे मेक्सिको भर में काफी तेज़ी से वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस के तीनों अधिकारियों को दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया गया।