
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो की वीडियो कांफ्रेंसिंग में अजीब घटना घटी।
रियो। कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पूरे विश्व में उठापटक का मौहोल है। इस समय हर देश का राष्ट्राध्यक्ष अपने यहां व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए दिनरात बैठकों में मशगूल है। लॉकडाउन (Lockdown) के समय अधिकारियों के साथ मीटिंगों को दौर जारी है। ब्राजील (Brazil) में एक मीटिंग के दौरान ऐसा वाक्या सामने आया जो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) एक एप के जरिए अपने सहयोगियों के साथ आनलाइन मीटिंग ले रहे थे। तभी उनका एक कर्मचारी बाथरूम में निर्वस्त्र होकर नहाने लगा।
दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इन दिनों दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन की स्थिति जारी है। इसी वजह से सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी कंपनियों तक में जरूरी मीटिंग में एप का सहारा लिया जा रहा है। ब्राजील में राष्ट्रपति की मीटिंग के दौरान उस वक्त शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक शख्स अपना वीडियो फीड बंद करना ही भूल गया। वह बाथरूम में कैमरे के सामने ही निर्वस्त्र (न्यूड) हो गया। उस दौरान मीटिंग चल ही रही थी।
10 से ज्यादा लोग थे मीटिंग में मौजूद
जिस वक्त वो नहा रहा था, उस वक्त ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो अपने दस सदस्यों के साथ ये नजारा देख रहे थे। कुछ सेकंड के बाद ही उद्योग विभाग के प्रमुख अधिकारी और अन्य लोगों ने इस कर्मचारी को टोका और उसे वीडियो से बाहर जाने को कहा। मीटिंग के बाद इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि स्थानीय मीडिया ने शख्स की पहचान और नाम का खुलासा नहीं किया है।
Published on:
19 May 2020 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
