28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

South korea: बीते सात घंटे से लापता सियोल के मेयर का शव बरामद, ड्रोन की मदद से हो रही थी तलाश

Highlights सियोल (Seoul) में करीब 600 पुलिसकर्मियों, दमकल अधिकारी ओर खोजी कुत्ते उनकी तलाश कर रहे थे। मेयर पार्क वोन-सुन (Park Won-Sun) अज्ञात कारणों से अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे, गुरुवार को उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 10 Jul 2020, 4:09 PM IST

Park Won-Sun

मेयर पार्क वोन-सुन

सियोल। बीते कई घंटो से लापता दक्षिण कोरिया (South Korea) की राजधानी सियोल के लापता मेयर का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। बीते सात घंटे से उनकों तलाश किया जा रहा था। मेयर पार्क वोन-सुन (Park Won-Sun)-का शव उत्तरी सियोल के पारंपरिक रेस्तरां के पास मिला। पुलिस ने मौत के कारणों की कोई जानकारी नहीं दी है।

तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार सुन की बेटी ने गुरुवार को पुलिस को फोन पर बताया था कि उनके पिता लापता हैं। इसके बाद करीब 600 पुलिसकर्मियों और दमकल अधिकारियों,ड्रोन और खोजी कुत्तों को उस स्थान पर तलाशी में लगाया गया, जहां आखिरी बार उनके मोबाइल के सिग्नल (Mobile Signal) मिले थे। इसके बाद जब भी पार्क को फोन मिलाया गया तो वह बंद मिला।

पार्क कार्यालय का कहना है कि वे गुरुवार को कार्यलय नहीं आए और उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को पूरी तररह से रद्द कर दिया था। मेयर के लापता होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं है। सियोल की स्थानीय मीडिया के अनुसार पार्क की एक सचिव ने कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर, बुधवार रात उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

नागरिक कार्यकर्ता के अनुसार पार्क को 2011 में सियोल का मेयर घोषित किया गया था। बीते साल जून में वह तीसरी बार मेयर बनने वाले वह पहले नेता थे। पार्क को साल 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद का प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है।