वाशिंगटन। अमरीकी सुप्रीम कोर्ट की जज रूथ बदर गिंस्बर्ग का शुक्रवार 87 साल की उम्र में देहांत हो गया। जज रूथ बदर अमरीकी सुप्रीम कोर्ट में दूसरी महिला जज थीं। वे कैंसर की बीमारी से जूझ रहीं थीं। गिंस्बर्ग को मेटास्टेटिक अग्राशय का कैंसर था। उनके निधन पर अमरीका में शोक मनाया गया। इस दौरान वाइट हाउस में झंडे झुका दिए गए।