2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

America: फिलाडेल्फिया में मतगणना केन्द्र के बाहर हथियारों के साथ दो लोग गिरफ्तार

Highlights ट्रक में फर्जी मतपत्र भरकर मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को उनके ट्रक से भी हथियार मिले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 7 Nov 2020, 10:50 PM IST

police arrested

भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार।

वाशिंगटन। अमरीका के फिलाडेल्फिया में एक मतगणना केन्द्र के बाहर भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह ट्रक में फर्जी मतपत्र भरकर मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे।

Nepal: ओली सरकार ने देश का नाम बदला, पार्टी के अंदर से उठे विरोध के सुर

अमरीकी मीडिया के अनुसार वर्जीनिया के चेसापीक के निवासी एंतोनियो लामोता (61) और जोशुआ मैसियस (42) को बिना अनुमति के हथियार रखने के संदेह में गिरफ्तार किया। ये मामला गुरुवार का है।

फिलाडेल्फिया पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली थी कि एक ट्रक में सवार हथियारबंद लोग पेनसिल्वेनिया मतगणना केंद्र की तरफ जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि दोनों लोगों के पास बंदूकें थीं। पुलिस को उनके ट्रक से भी हथियार मिले हैं। इनके पास से लगभग 160 कारतूस मिले हैं। इस मामले में एफबीआई और फिलाडेल्फिया पुलिस की जांच जारी है।