पिछले साल अक्तूबर में शोधकर्ताओं ने दूसरे चांद की तलाश के लिए इस अध्ययन की शुरुआत की थी। उन्हें ऐसे तारे की तलाश थी, जिसकी रोशनी घटती-बढ़ती रहती है। यह ग्रह जब केपलर-1625 के पास से गुजरता है,तो अस्थायी तौर पर रोशनी को रोक लेता है। खगोलविदों ने करीब तीन घंटे तक ग्रह के गुजरने की समीक्षा की।