
नई दिल्ली। मुस्कुराइए आप हिंदुस्तान में हैं। जी हां, 1000 प्रतिशत सच कहा है हमने। क्योंकि जिस देश के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उसकी हकीकत जानने के बाद आप भी हमारी बात को 1000 प्रतिशत सच ही मानेंगे। आज हम आपको जिस देश के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां के हालात देखकर आपका कलेजा फटने लगेगा। इस देश की तस्वीरें देखकर सिर्फ आपकी आंखें ही नहीं बल्कि दिल भी रोने लगेगा।
यही वजह है कि जिस देश के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो देश अब विश्व का सबसे दुखी देश बन चुका है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र हमेशा एक लिस्ट जारी करता है, जिसमें विश्व के सबसे खुशहाल देशों के नाम घोषित किए जाते हैं। इसी लिस्ट में बुरुंडी सबसे नीचे है। बुरुंडी पूर्वी अफ्रीका का एक देश है। जो सबसे ज़्यादा दुख उठा रहा है और इसकी मुख्य वजह यहां होने वाली जातीय संघर्ष है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर फिनलैंड है, यानि फिनलैंड विश्व का सबसे सुखी देश है।
संयुक्त राष्ट्र खुशहाल देशों की लिस्ट वहां के प्रति व्यक्ति आय, व्यक्ति की आज़ादी, देश में भ्रष्टाचार का स्तर आदि आकड़ों के आधार पर बनाता है। 156 देशों की इस लिस्ट में बुरुंडी सबसे नीचे है। इस देश में मुख्य रूप से त्वा, तुत्सी और हुतु जनजाति के लोग रहते हैं। आंकड़े बताते हैं कि बुरुंडी में साल 1993 से 2005 तक 2 लाख से भी ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सभी लोगों की मौत की वजह जातीय संघर्ष ही थी। 2005 में आई राजनैतिक स्थिरता के बाद भी यहां होने वाले संघर्ष में कोई कमी नहीं आई।
इस लिस्ट में भारत को 133वां स्थान मिला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान जैसा देश इस लिस्ट में भारत से काफी आगे है। लिस्ट में पाकिस्तान को 75वां स्थान मिला है। तो वहीं चीन 86वें स्थान पर है।
Published on:
31 Mar 2018 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
