ओलियोरेसिन कैप्सिकम को मिर्च के पौधे से बनाया जाता है। इसका ज्यादातर प्रयोग पेपर स्प्रे के लिए किया जाता है। पुलिस के अनुसार रॉबर्ट ने उन लोगों को बहाने से कहा कि वे तीखा खाना खाने की एक प्रतियोगिता करने जा रहा है इसमें सभी भाग ले सकते हैं। लोगों को इस जहरीला पदार्थ के बारे में नहीं पता था। लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग ले लिया। जब लोगों ने खाना शुरू किया तो कई लोगों को उल्टी, चक्कर, सांस लेने में दिककत जैसी समस्याएं होने लगी। इस अपराध के लिए रॉबर्ट पर आठ चार्ज लगाए गए हैं। उसे इस अपराध के लिए 19 वर्ष 3 माह की सजा हो सकती है। पुलिस के मुताबिक अभी वह जमानत पर बाहर है।