10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार चोरी के सामान की फ्री होम डिलीवरी पर पुलिस नोटिस से भी नहीं मान रहीं ये ई-कॉमर्स वेबसाइट्स

ऑनलाइन बाजार में कार चुराने का सामान धड़ल्ले से बिक रहा है। ई-रिटेलर्स पुलिस की शिकायत के बावजूद बेचना बंद नहीं कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 24 Apr 2018, 12:44 PM IST

Car theft devices

नई दिल्ली। ऑनलाइन बाजार में कार चुराने के सामान अभी भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। वाहन चोरी के अपराध को बढ़ावा देने वाले सामान को बेचने वाले ई-रिटेलर्स अमेजन और ईबे को इस संबंध में इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने करीब एक पखवाड़े पहले इनकी बिक्री रोकने को कहा था। इसके बावजूद अब तक कंपनी ने इन्हें वेबसाइट से नहीं हटाया है।

...ये हैं विवादित सामान
कार चुराने में इस्तेमाल हो रहे इन हथियारों में लॉक पिक, ब्लैंक की और की प्रोग्रामिंग डिवाइस शामिल हैं। इनकी कीमत सिर्फ दो हजार रुपए से शुरू होती है और नौ हजार रुपए तक की रेंज में कई अचूक सामान उपलब्ध हैं।

ईबे-अमेजन की दलील
पुलिस अधिकारी को लिखे गए पत्र में अमेजन ने कहा है कि उनकी वेबसाइट पर बेचे जा रहे सभी सामान वैध हैं और इनके कई सकारात्मक इस्तेमाल हैं। वहीं ईबे ने फैक्ट की प्रोग्रामर को लेकर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। पिछले हफ्ते कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था कि उन्होंने इस तरह के उत्पादों की बिक्री बंद कर दी है और उनकी नीतियां और नियम ब्रिटेन की कानूनी जरूरतों से ज्यादा सख्त हैं।

इस गैंग के कार चोरी के तरीके को जानकार दंग रह जाएंगे आप

...ऐसे बचाएं अपनी कार
इन दिनों दुनियाभर में वाहन चोरों के गैंग काफी सक्रिय हैं। भारत में खासतौर पर हर दिन कार चोरी के सैकड़ों मामले सामने आते हैं। तकनीकी से लैस चोर चुटकियों में वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स के जरिए काफी हद तक आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं। अपनी कार में स्टीयरिंग लॉक, इग्निशन लॉक और स्टेपनी लॉक लगवा सकते हैं। इसके अलावा एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम, सेंट्रल लॉक, भी बेहद मददगार है। कार चोरी होने की स्थिति में उसकी लोकेशन के लिए जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी लगा सकते हैं या कार में कहीं छिपाकर किसी पुराने मोबाइल को रखा जा सकता है।

लग्जरी कारों को चुराकर करते थे ऑनलाइन बिक्री, दबोचे गए