5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक कार्टून कैरेक्टर से इस कदर मोहब्बत हुई इस महिला को कि कर दिया ये खतरनाक काम

मां-बेटे को ऐसा लगाव टीवी पर दिखाए जाने वाली की एक लोमड़ी कार्टून कैरेक्टर को देखकर हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 27 Nov 2017, 1:55 PM IST

Pet

नई दिल्ली। जानवर इंसानों के बहुत ही बेहतरीन दोस्त साबित होते हैं अक्सर लोगों को आपने कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, कछुआ या फिर मछली पालते हुए सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने घर में ऐसा जानवर पाल लिया है जिसे देखकर ही लोग कोसों दूर भागते हैं। और भागें भी क्यों ना ये जानवर है ही इतना खतरनाक जिसे देखकर सबके पसीने छूटना लाज़मी है। यह पूरा मामला ब्रिटेन के बैकफोर्ड का है। यहां रहने वाली महिला जिनका नाम नतालिया है और उसके बच्चे को लोमड़ी पलने का शौक था।

मां-बेटे को ऐसा लगाव टीवी पर दिखाए जाने वाली की एक लोमड़ी कार्टून कैरेक्टर को देखकर हुआ। जिसके बाद ये सरे मिल के आनन फानन में वाइल्ड लाइफ अस्पताल और रिहैबिटेनश सेंटर से लोमड़ी के बच्चे को पालने के ले आए। लोमड़ी को घर लाने वाली नतालिया के मुताबिक इस लोमड़ी का नाम जसपर रखा है। नतालिया बताती हैं शुरुआत में यह लोमड़ी काफी उत्तेजित हो जाती थी लेकिन अब हमने इसे काफी हद तक अपने घर के माहौल में ढाल लिया है।

उनका कहना है कि यह अब 8 महीने की हो चुकी है। इसका बच्चों के साथ तालमेल भी अच्छा है। घर में कुत्ता और बिल्ली भी है जो इसके साथ खेलते हैं। हालांकि हमारी बिल्ली इसे ज्यादा पसंद नहीं करती। यहां तक की आस पड़ोस के लोग कुत्ते से ज्यादा लोमड़ी से ही डरते हैं और आस पास फटकते भी नहीं। नतालिया कहती हैं इतनी दिक्कत मैं और मेरा परिवार झेल सकते हैं आखिर शौक भी कोई चीज़ है। मेरा बचपन से सपना था कि मैं लोमड़ी पालूं और जब मेरे बच्चे ने भी यही शौक ज़ाहिर किया मुझसे तो मुझसे रहा नहीं गया और मैं इसे ले आई। हम सब इसे परिवार में शामिल कर के बहुत खुश हैं अब ये भी हमारे परिवार का हिस्सा है।