ताइपे। हाल ही में ताइवान यात्रा पर आए अमरीकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कीथ क्राच को लेकर भड़के चीन (China) के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंगवेन (Tsai Ing-wen) को जान से मारने की धमकी दे डाली है। ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि ताइवान की नेता त्साई अमरीकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी संग डिनर कर आग से खेल रही हैं।