2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनाव में कॉमेडियन वलोडिमिर जेलेंस्की को मिली बड़ी जीत, रचा इतिहास

41 साल की जेलेंस्की टेलीविजन कलाकार हैं उनके पास कोई भी राजनीतिक अनुभव नहीं था देश से जुड़े कई सीरियलों में अभिनय कर चुके
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 22 Apr 2019, 7:15 PM IST

ukrain

यूक्रेन के राष्ट्रपति बने कॉमेडियन वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, रचा इतिहास

कीव।यूक्रेन की राजनीति ने नए युग की ओर करवट ली है। यहां के चुनावी परिणाम ने सारा गणित बिगाड़ दिया है। इस बार एक कॉमेडियन वलोडिमिर जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। नतीजे आने से पहले रविवार शाम को उनके प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने हार मान ली। इस तरह से जेलेंस्की यूक्रेन के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। 41 साल की ज़ेलेंस्की, यूक्रेन में एक घरेलू नाम है - हाल ही में, उन्होंने एक हिट टेलीविजन श्रृंखला में एक भ्रष्टाचार-विरोधी इतिहास के शिक्षक के रूप में अभिनय किया। जिसे देश का नेता चुना जाता है। अब, जिस व्यक्ति के पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है और उनके अचानक इस पद पर पहुंच जाना सभी के लिए आश्चर्य का विषय है।

ये भी पढ़े: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फिर सताने लगा महाभियोग का डर! अमरीकी सियासत में मचा कोहराम

कुल 39 उम्मीदवार मैदान में थे

उन्होंने पिछले सप्ताह देश के राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर जीता। जेलेंस्की की जीत पूरी दुनिया के लिए हैरान कर देने वाली है। इस जीत से जेलेंस्की खुद भी हैरान हैं। उनका कहना कि वह इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। पोरोशेंको और जेलेंस्की के अलावा तीसरा प्रमुख चेहरा पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया टिमोशेंको हैं। चुनाव के लिए कुल 39 उम्मीदवार मैदान में थे। करीब 30,000 मतदान केंद्रों पर 3.4 करोड़ से अधिक योग्य मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..