28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी, अब तक 9.59 लाख लोगों की मौत

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी, अब तक 9.59 लाख लोगों की मौत

Highlights भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86,961 नए मामले सामने आए। अमरीका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 67 लाख से अधिक हो चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 22 Sep 2020, 9:13 AM IST

Coronavirus in america

अमरीका में कोरोना वायरस।

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से तीन करोड़ नौ लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 9.59 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े अमरीका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) ने दिए हैं।

अमरीका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 67 लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं अब तक दो लाख के आसपास लोगों की जान जा चुकी है। भारत में सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86,961 नए मामले सामने आए और 1,130 लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 54 लाख को पार चुका है। मृतकों की संख्या 87,882 हो गई है। ब्राजील में अब तक 45 लाख ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं 1 लाख 36 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10 लाख से अधिक पहुंच गई हैं तथा 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमरीका के पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। ये कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह छठे स्थान पहुंच चुका है। यहां वायरस से अब तक 7 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 31,369 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलम्बिया में इस वायरस से मृतकों की संख्या 24,208 तक पहुंच चुकी है। वहीं मेक्सिको से अब तक 697,663 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 73,493 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15,953 हो गई है।