अमरीका के बाद भारत और ब्राजील में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले हैं। इन तीनों देशों में दुनिया के 54 फीसदी मामले हैं यानी कि 1.48 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी के चपेट में आए गए हैं। 44 फीसदी यानी कि तीन लाख 92 हजार लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। बीते 24 घंटे में अमरीका, भारत और ब्राजील में 31073, 91723 और 14606 नए मामले में दर्ज किया गया है। वहीं 428, 1008 और 456 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।