8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: न्यूयॉर्क में संक्रमण को रोकने में नाकाम रहा ट्रंप प्रशासन, मेयर ने कहा-क्या कर रही सरकार

Highlights न्यूयॉर्क के मेयर देब्रेसिओ ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। कहा, महामारी के फैलाव को नियंत्रित नहीं किया। बीते दिनों सौ से अधिक मामले सामने आ चुके हैंं।

less than 1 minute read
Google source verification
newyork

न्यूयॉर्क के मेयर देब्रेसिओ ने की निंदा।

वाशिंगटन। न्यूयॉर्क शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोग जमकर ट्रंप सरकार की आलोचना कर रहे हैं। न्यूयॉर्क के मेयर देब्रेसिओ ने मीडिया से बातचीत में ट्रंप सरकार की निंदा की है, उन्होंने कहा कि सरकार ने देश की शक्ति को एकत्र कर महामारी के फैलाव को नियंत्रित नहीं किया। यहां पर बीते दिनों सौ से अधिक मामले सामने आ चुके हैंं।

Coronavirus: हुबेई में आठ अप्रैल से सारी सेवाएं हो जाएंगी बहाल, कभी था संक्रमण का मुख्य केंद्र

देब्रेसिओ ने आलोचना करते हुए कहा कि करोड़ों अमरीकियों की जान खतरे में है। देश आपात स्थिति में फंसा है, ट्रंप सरकार ने अपनी कार्यक्षमता का प्रयोग नहीं किया। महामारी के सामने पूरी शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए था, लेकिन पता नहीं क्यों आप ने देर से काम किया और सिर्फ इन्तजार करते रहे। आप ने अमरीका को बचाने का मौका खोया है।

देब्रेसिओ ने चेताया कि कि और दो तीन हफ्तों के बाद न्यूयार्क सिटी में कोरोना वायरस के मुकाबले में सभी चिकित्सक सामग्री खत्म हो जाएगी। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि क्यों राष्ट्रपति ने समय पर सैन्य संसाधनों का प्रयोग नहीं किया। अभी तक कोई बड़ा कदम नहीं उठा।

उधर, अमरीकी सेना ने स्वास्थ्य विभागों को 50 लाख मास्क और 2000 वेनटिलेटर देने का ऐलान किया। साथ ही सेना दो चिकित्सक जहाज भी भेजेगी, जिन में एक या दो हफ्तों में न्यूयार्क बंदरगाह पहुंचेगा। अमरीकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार इस चिकित्सा जहाज में एक हजार बेड हैं, लेकिन कोविड-19 के मरीजों का उपचार करने के लिए नहीं है।