26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / 62 दिनों तक Coronavirus से जूझने के बाद जिंदा बचे, अस्पताल ने थमाया करोड़ों का बिल

62 दिनों तक Coronavirus से जूझने के बाद जिंदा बचे, अस्पताल ने थमाया करोड़ों का बिल

Highlights 70 साल के माइकल फ्लोर ने 62 दिनों तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग लड़कर उस पर जीत दर्ज की। अस्पताल वालों ने उन्हें 181 पन्नों का 8.35 करोड़ रुपये (1.1 मिलियन डॉलर) का बिल थमा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 14 Jun 2020, 6:15 PM IST

corona bill

बुजुर्ग को इलाज के बाद थमाया करोड़ों का बिल।

वाशिंगटन। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) का गढ़ बने अमरीका से एक चौंकाने वाला वाक्या सामने आया है। यहां सिएटल में रहने वाले 70 साल के माइकल फ्लोर (Michael Flor) ने 62 दिनों कोरोना से जंग लड़कर उस पर जीत दर्ज की। उसने संक्रमण को मात दे दी और ठीक होकर अस्पताल से निकले। मगर अस्पताल के इलाज खर्च के बिल को देखकर उसके होश फाक्ता हो गए।

दरअसल, 62 दिनों के बाद जब माइकल पूरी तरह से ठीक हो गए, तब उन्हें डिस्चार्ज करने के दौरान अस्पताल वालों ने उन्हें 181 पन्नों का 8.35 करोड़ रुपये (1.1 मिलियन डॉलर) का बिल थमा दिया। माइकल को 04 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 05 मई को माइकल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

माइकल को थमाया करोड़ो का बिल

माइकल ने मीडिया को बताया कि अस्पताल ने उनसे आईसीयू में रखने के लिए बेहिसाब पैसे की वसूली की है। प्रतिदिन उनसे 7.39 लाख रुपये चार्ज किए। वहीं स्टेराइल रूम में रखने के लिए उनसे 42 दिनों के 3 करोड़ 10 लाख रुपये लिए गए। इसके साथ 29 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखने के लिए अस्पताल ने माइकल से 62 लाख 28 हजार रुपये वसूले हैं।

माइकल को नहीं देना पड़ेगा बिल

हालांकि माइकज बुजुर्गों के लिए बनाए गए सरकारी इंश्योरेंस कवर में आते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जेब से अस्पताल का बिल नहीं देना पड़ेगा। मगर उन्हें इस बात का अफसोस है कि इतना बिल का खर्चा आम टैक्सपेयर्स को उठाना होगा। उनका मानना कि अस्पताल को इस तरह के बिल नहीं बनाना चाहिए। उन्हें कम से कम खर्च पर इसका इलाज करना चाहिए।

अमरीका में एक लाख से ज्यादा मौतें

गौरतलब है कि अमरीका में कोरोना से अब तक एक लाख 17 हजार 527 मौतें हो चुकी हैं। वहीं कुल 21 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके हैं।