महामारी के कारण 188 देशों में शिक्षा के संकट को भी गहरा दिया है। लॉकडाउन में पूरे देश में स्कूलों को बंद करना पड़ा है। इससे 1.5 अरब से अधिक बच्चे और युवा प्रभावित हुए हैं। अमरीका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है। इससे अब तक 1,44,000 लोगों की मौत हो चुकी है।