जर्मनी इस वक्त कई अन्य देशों की ही तरह जानलेवा महामारी कोरोना वायरस से जुझ रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए हर संभव कोशिश भी की जा रही है। लेकिन, इन सब के बीच लोगों में इस बीमारी को लेकर भय फैला ही हुआ है। मर्केल और आंतरिक मंत्री का एक छोटा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मर्केल जब सीहोफर के पास पहुंचती हैं तो वह उन्हें ग्रीट करने के लिए हाथ बढ़ाती हैं।