कोरोना संक्रमण के मामलों में अमरीका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। देश में इस सप्ताह कोरोना वायरस के 795,605 मामले सामने आ चुके हैं। और 21,632 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं। इस महामारी के दौरान जुलाई का पहला सप्ताह अब तक का सबसे बुरा सप्ताह रहा है। मंगलवार को एक बार फिर नए मामलों में बढोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर करीब 23 हजार हो गए। इसी दिन 473 लोगों की मौत हुई। दुनियाभर में कोरोना के अब एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं। पिछले सात महीने में कोरोना संक्रमण से पांच लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।