10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए विवाद में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, महिला अंतरिक्ष यात्री से बातचीत के वक्त गलत इशारे का लगा आरोप

वीडियो कॉल में महिला अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दे रहे थे ट्रंप इस दौरान ट्रंप की बेटी इवांका भी थीं साथ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 24 Oct 2019, 9:12 AM IST

Donald Trump

File Photo

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर एक नए विवाद में फंस गए हैं। अंतरिक्ष में पहली बार दो महिला अंतरिक्ष यात्रियों ने चहलकदमी की थी, जिसपर बधाई देने के लिए ट्रंप ने वीडियो कॉल किया था। इस दौरान ट्रंप ने कुछ ऐसा किया, जिसको लेकर अब विवाद बढ़ रह है। दरअसल, जब ट्रंप इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे थे, उस दौरान महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा उनकी कही गई बात को ठीक करने पर अपनी 'मध्य उंगली' से अपना माथा खरोचने लगे थे।

ट्रंप के साथ वीडियो कॉल में इवांका भी थी मौजूद

अमरीकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और उनकी सहयोगी क्रिस्टीना कोच को ट्रंप ने बधाई दी। दोनों अंतरिक्ष यात्री, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर थीं। इस दौरान अमरीकी राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी थीं। ट्रंप ने कहा, 'हम दो बहादुर अमरीकी अंतरिक्ष यात्री से लाइव बातचीत कर रोमांचित हैं और यह पहली बार है कि महिला स्पेस स्टेशन के बाहर गई है।'

अंतरिक्ष यात्री ने ट्रंप की बात को किया सही

यहां पर मीर ने राष्ट्रपति की बात को ठीक करते हुए कहा कि वे अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री नहीं हैं। बल्कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एक समय में दो महिलाएं एक साथ स्पेस स्टेशन से बाहर गई थीं। अंतरिक्ष यात्री द्वारा ट्रंप को सही करने के बाद उन्हें अपनी मध्य अंगुली से माथा खरोंचते हुए देखा गया। अब ट्रंप के इस एक्स्प्रेशन पर जमकर विवाद हो रहा है। एक ट्विटर यूजर ने तीखी आलोचना की और कहा कि उन्होंने महिला अंतरिक्ष यात्रियों को उस वक्त मध्य उंगली दिखाई, जब इनमें से एक ने उनकी गलत बात को ठीक किया।