वहीं, विंडमैन के वकील ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल को सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी है। उन्होंने आगे कहा, 'किसी अमरीकी नागरिक को इसपर जरा सा भी शक नहीं होगा कि इस इंसान को क्यों हटाया गया है और क्यों वाइट हाउस में सेवा दे रहा एक सैनिक और कम हुआ है। अभी तक वाइट हाउस ने महाभियोग मामले से जुड़े दोनों अधिकारियों की बर्खास्तगी पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है।