ट्रंप के मुकाबले में खड़े 77 वर्षीय डेमोक्रेडिक उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) को अच्छा समर्थन मिल रहा है। कई चुनावी पोल में वे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कहा कि 2016 के चुनाव के प्रचार अभियान से अधिक इस बार उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है। अमरीका को महान देश बनाने के उनके संकल्प को लोग पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मुकाबले में जो बिडेन कहीं नहीं टिकते हैं। तीन नवंबर इस बात की तस्दीक करेगा। वह दोबरा सत्ता में वापसी करेंगे।