24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर बड़ा आतंकी हमला, ड्रोन से बनाया निशाना

सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर बड़ा आतंकी हमला, ड्रोन से बनाया निशाना

सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी के दो संयंत्रों पर हमला अभी तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 14 Sep 2019, 2:34 PM IST

saudi

रियाद। सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी के दो संयंत्रों पर ड्रोन से हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले के बाद यहां पर भयानक आग लग गई है। यहां पर राहत कार्य जारी है। आग से निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। पुलिस जांच करने में जुटीं हुईं हैं कि इस हमले के पीछे किसका हाथ हो सकता है। अभी तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आए हैं।

PoK में इमरान खान ने स्वीकार किया PAK की नाकामी, कहा- कश्मीर पर किसी भी मुस्लिम देश ने नहीं दिया साथ

सऊदी अरामको सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है। यह राजस्व के मामले में दुनिया की कच्चे तेल की सबसे बड़ी कंपनी है। इससे पहले सऊदी के एक उपग्रह समाचार चैनल ने देश के पूर्वी हिस्से में स्थित सऊदी अरामको केंद्र में विस्फोट होने और आग लगने की खबर दी थी।

संयंत्र पर पहले भी हमले भी किया जा चुका है। फरवरी 2006 में, अल-कायदा के आत्मघाती हमलावरों ने यहां पर बड़े धमाके की कोशिश की थी। इस दौरान तेल परिसर पर हमला करने में वह विफल रहे। खुरिस परिसर राजधानी रियाद से लगभग 160 किमी (99 मील) की दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि यह काम हौती विद्रोहियों का हो सकता है। सऊदी अरब लगातार हौती विद्रोहियों से लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इन्हें यमन का साथ मिल रहा है। वह उन्हें सैन्य मदद प्रदान कर रहा है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..