10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशांत महासागर के कैलेडोनिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी

जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से बताया गया है कि भूकंप का केन्द्र लॉयल्टी आईलैंड से 85 किलोमीटर दूर और करीब 25 किलोमीटर की गहराई में था।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 20, 2017

Caledonia Tsunami warning

नई दिल्ली। साउथ पैसिफिक आइलैंड के देश न्यू कैलेडोनिया में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई है। भूकंप के बाद यहां सुनामी की संभावना बनी हुई है, जिसको लेकर लोगों को चेतावनी दी गई और अलर्ट जारी कर दिया गया है। अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से बताया गया है कि भूकंप का केन्द्र लॉयल्टी आईलैंड से 85 किलोमीटर दूर और करीब 25 किलोमीटर की गहराई में था।

लोगों ने जारी किया अलर्ट

बता दें कि प्रशांत महासागर के राष्ट्र न्यू कैलेडोनिया में सुनामी की भी चेतावनी दी गई है। सोमवार को आए भूकंप के बाद यह खतरा और अधिक बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक भूकंप के केंद्र के 300 किमी के क्षेत्र में आने वाले सभी समुद्री तटों पर रह रहे लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है। जियोलॉजिकल वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार शुरुआत में समुद्र की लहरें शायद अधिक ऊंची न उठें, लेकिन अभी इसके बारे में कोई साफ अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।