1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इक्वाडोर ने विकीलिक्स पर लगाए आरोप, कहा- जूलियन असांजे की गिरफ्तारी के बाद से बढ़ गए साइबर हमले

चार करोड़ साइबर हमले हो चुके ज्यादातर हमले अमरीका, ब्राजील, हॉलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन से हुए इंटरनेट सेवाओं को बंद करना पड़ा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 16 Apr 2019, 1:51 PM IST

assange

इक्वाडोर ने विकीलिक्स पर लगाए आरोप, कहा- जूलियन असांजे की गिरफ्तारी के बाद से बढ़ गए साइबर हमले

क्यूइटो। इक्वाडोर ने सोमवार को शिकायत की है कि जूलियन असांजे की शरण वापस लेने के बाद से विकीलिक्स ने उन पर साइबर हमले शुरू कर दिए हैं। इक्वाडोर ने सोमवार को कहा कि उसकी सार्वजनिक संस्थाओं के वेबपेजों पर चार करोड़ साइबर हमले हो चुके हैं। इक्वाडोर के सूचना एवं संचार तकनीक उप मंत्री पैट्रिसियो रील के अनुसार हमले अचानक बीते गुरुवार से शुरू हुए। ज्यादातर हमले अमरीका, ब्राजील, हॉलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन आदि से किए गए हैं। इसके अलावा दक्षिणी अमरीकी देशों से भी हमले हुए हैं।

फ्रांस: 850 साल पुराना गिरजाघर नोट्रे डेम आग से तबाह, मैक्रॉन ने दुख प्रकट किया

दूतावास से गिरफ्तार किया गया

दूरसंचार मंत्रालय विभाग के अनुसार देश में व्यापक स्तर पर साइबर हमले हुए, जिसके बाद इंटरनेट सेवाओं को बंद करना पड़ा। ये हमले जूलियन असांजे से जुड़े हुए समूहों के कारण हो रहे है। इन साइबर हमलों में सबसे ज्यादा प्रभावित सेंट्रल बैंक, राष्ट्रपति कार्यालय, इंटरनेट राजस्व सेवा और कई मंत्रालय और विश्वविद्यालय हुए हैं। असांजे को इक्वाडोर के लंदन स्थित दूतावास से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रपति लेनीन मोरेनो ने सात साल के बाद असांजे से अपनी राजनयिक सुरक्षा खत्म कर दी। मोरेनो ने असांजे पर अन्य देशों के मामले में दखल देने के साथ जासूसी करने का आरोप लगाया गया। वहीं इक्वाडोर ने 2017 में असांजे की नागरिकता भी समाप्त कर दी थी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..