script

इथोपिया विमान दुर्घटना: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हादसे पर जताया दुख

locationनई दिल्लीPublished: Mar 11, 2019 10:24:25 am

यूएन के कर्मचारी भी हुए विमान दुर्घटना के शिकार
विमान दुर्घटना में 157 लोगों की मौत
यूएन ने कहा हम पीडि़त के परिजनों के साथ खड़े हैं

UNSG

इथोपिया: विमान दुर्घटना पर UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जताया दुख

नई दिल्‍ली। संयुक्त राष्ट्र (यूएन ) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के पास हुए भयंकर विमान दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने इस हादसे के शिकार हुए पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। इस घटना में शिकार हुए अपने कर्मचारियों के परिजनों के प्रति भी सहानुभूति जताई है। गुटेरेस ने कहा है कि हम यूएन के मृतक कर्मचारियों के परिजनों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। बता दें कि इस विमान दुर्घटना में 157 लोगों की मौत हुई है।
आज से अमरीकी दौरे पर हैं विदेश सचिव विजय गोखले, सामरिक और रणनीतिक मुद्दों पर करेंगे मशविरा

इथोपिया सरकार से संपर्क में है यूएन
चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि अदीस अबाबा के पास विमान हादसे में हुए जानमाल के नुकसान से महासचिव को काफी दुख पहुंचा। दुजारिक ने कहा है कि इस घटना के बाद से संयुक्त राष्ट्र इथोपिया के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। फिलहाल यूएन इस त्रासदी में मारे गए अपने कर्मचारियों की जानकारी हासिल कर रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो