3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM बॉब हॉक का 89 वर्ष की आयु में निधन, बीयर और क्रिकेट के थे शौकीन

बॉब हॉक ने 1980 के दशक में देश की राजनीति में अपना वर्चस्व स्थापित किया था। वे 1989 से 1991 तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री रहे। बॉब हॉक के नाम बीयर पीने को लेकर विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 17 May 2019, 12:10 PM IST

Former Australian prime minister and Labor Party leader Bob Hawke

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM बॉब हॉक का 89 वर्ष की आयु में निधन, बीयर और क्रिकेट के थे शौकिन

कैनबरा।ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के पूर्व प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी ( Labour party ) के दिग्गज नेता बॉब हॉक ( Bob Hawke ) का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 1980 के दशक में देश की राजनीति में हॉक ने अपना वर्चस्व कायम किया था। बीयर और क्रिकेट के बहुत बड़े शौकिन प्रसिद्ध करिश्माई राजनीतिज्ञ बॉब हॉक ने 1983 से 1991 तक देश की सेवा की और ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने का श्रेय भी बॉब को ही दिया जाता है। वे सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी की ओर से सबसे लंबे समय तक देश के पीएम रहे, जिन्होंने किसी भी नेता की उच्चतम अनुमोदन रेटिंग हासिल की। बॉब हॉक की पत्नी ने बताया कि उनकी मौत घर पर शांति से हुई।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मौरिसन पर महिला ने फेंका अंडा, वीडियो वायरल

बॉब हॉक कौन थे?

बॉब हॉक 1947 में 18 वर्ष की उम्र में ही लेबर पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद 1953 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ( Oxford University ) में रोड्स छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए संघर्ष शुरू किया, फिर बाद में ट्रेड यूनियन आंदोलन में शामिल हो गए। 1969 तक ऑस्ट्रेलियन काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस के अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हो गए। बॉब हॉक ने पहली बार 1980 में संसदीय चुनाव जीतते हुए सांसद बने और फिर 1983 में लेबर पार्टी के नेता बने। बॉब हॉक के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने उसके बाद बहुत बड़े अंतर से आगामी आम चुनाव को जीता। ऐसा माना जाता है कि हॉक को बीयर से बहुत प्यार था और वे अपनी मस्तमौला जिन्दगी जीने के लिए जाने जाते थे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के 'बदमाश' ( larrikin ) नेता के तौर पर याद किया जाएगा। वे किसी भी राजनीति गंभीर काम को अपने मजाकिया अंदाज से मजेदार बना देते थे। बॉब के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। 80 के दशक में बॉब ने ऑक्सफॉर्ड विश्वविद्यालय में 11 सेंकेंड में एक यार्ड (1.4l) बीयर पीने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

उड़ान के दौरान बेहोश हुआ पायलट, 40 मिनट तक अपने आप उड़ता रहा विमान

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री बॉब हॉक के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। देश-दुनिया के तमाम दिग्गजों ने बॉब के निधन पर संवेदना व्यक्त की है और श्रद्धांजलि दी है। लेबर पार्टी के अध्यक्ष बिल शॉर्टन ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘ मजदूर आंदोलन हमारे सबसे बड़े बेटे को सलाम करता है।’ वहीं प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने बॉब को एक महान ऑस्ट्रेलियन बताया। उन्होंने आगे कहा कि बॉब में सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों से बात करने की एक अनोखी क्षमता थी और वे बहुत याद किए जाएंगें। पूर्व प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने ट्वीट करते हुए लिखा ' बॉब ऑस्ट्रेलिया के अब तक का सबसे महान शांतिप्रिय नेता रहे हैं'। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई राजनीति का एक महान राजनीतिज्ञ बताया। ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता रसेल क्रो ने उन्हें याद करते हुए कहा 'वे एक महान नेता थे, जिन्होंने अपनी विनम्रता कभी नहीं खोई।’

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.