
सैन फ्रांसिस्को। इंटरनेट के इस युग में जहां लोग अपने पल-पल के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट करते हैं और दूसरे के बारे में अपडेट रहते हैं, वहीं तीन बड़े सोशल मीडिया ऐप में आई तकनीकी दिक्क्तों ने बुधवार देर शाम भारत समेत दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया। फेसबुक ( Facebook down ), इंस्टाग्राम और वाट्सएप बुधवार को लगभग 9 घंटे तक डाउन रहे। इस दौरान यूजर्स को लॉगिन, पोस्ट शेयर करने और कंटेंट, इमेज या वीडियो डाउनलोड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दुनिया के कई हिस्सों में यूजर्स को हुई परेशानी
भारत समेत दुनियाभर के कई हिस्सों खासकर USA, यूरोप, अफ्रीका में ये तीनों सोशल मीडिया साइट्स डाउन बताई जा रही हैं। लोगों को मीडिया फाइल्स जैसे फोटो और वीडियो की शेयरिंग और डाउनलोडिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
9 घंटे बाद ठीक हुई समस्या
इस पर खेद जताते हुए फेसबुक प्रवक्ता ने कहा कि, 'हमें कई यूजर्स की ओर से तस्वीर अपलोड करने, भेजने जैसी समस्या की शिकायत मिल रही है। हम जल्द ही इस समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।' इसके करीब 9 घंटे बाद फेसबुक तकनीकी खामी को ठीक करने में कामयाब हुआ। उन्होंने एक ट्वीट में इस बारे में जानकारी दी।
मार्च में 24 घंटों के लिए डाउन था फेसबुक
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब सोशल साइट इस तरह डाउन रहा। इससे पहले मार्च में भी फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप में गड़बड़ी सामने आई थी। उस दौरान फेसबुक सबसे ज्यादा समय करीब 24 घंटे तक डाउन रहा था। वहीं, बुधवार को भी कुछ ऐसे ही परेशानी सबको हुई। यूजर्स को फाइल डाउनलोड करने में ही सबसे ज्यादा परेशानी हुई। तीन प्रमुख प्लेटफॉर्म के डाउन होने के बाद लोगों ने ट्विटर पर इसकी भड़ास निकाली। इस दौरान #WhatsappDown #InstragramDown ट्रेंड कर रहा था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
4 Jul 2019, 1:07 PM IST
Published on:
4 Jul 2019, 8:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.