
iphone x
सिडनी। शुक्रवार को रिलीज किया गया आईफोन एक्स अब खरीदारों के लिए कमाई का नया रास्ता बनता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में आईफोन में निवेश का अपनी तरह का अनूठा मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने आईफोन के नए मॉडल को खरीदने के लिए लगी कतार में दो कुर्सियां रखीं और फिर अपनी एक वेटिंग सीट को उसने करीब 30 हजार रुपए में बेच दिया। यह युवती ली केसेल्को मेक्डोनाल्ड की कर्मचारी बताई जा रही है।
एक सीट अपने लिए रखी कतार में, दूसरी बेची
16 वर्षीय ली ने एक आईफोन वेटिंग सीट अपने लिए रखी और दूसरी सीट की सोशल मीडिया पर आईफोन के दीवानों के बीच बोली लगाई। एप्पल स्टोर पर आईफोन एक्स के आने के पहले लोग दुनियाभर में कतार लगाकर बैठ रहे हैं। ली जब एप्पल स्टोर पहुंची तो उसे 24वां क्रम मिला, उसने एक और खाली सीट 25वें क्रम पर रखी और इसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर बिकाऊ कर दिया। इस किशोर युवती को नए जमाने की उद्यमशीलता का अनूठा उदाहरण माना जा रहा है। ली ने 25वीं सीट को इंस्ट्राग्राम के जरिये बेचा।
इंस्ट्राग्राम पर वेटिंग सीट की तस्वीर पोस्ट की
इंस्ट्राग्राम पर ली ने एक तस्वीर साझा की। इसमें कुर्सी पर सफेद बोर्ड रखा था, जिसमें लिखा था- बिकाऊ है- आईफोन एक्स की लाइन में 25वां क्रम। इसके बाद उन्होंने ज्यादा बातचीत के लिए डॉयरेक्ट मैसेज करने की सलाह दी थी। यही नहीं उन्होंने बोर्ड के कोने पर लिखा- 100 प्रतिशत आपको फोन मिलेगा। गुरुवार की शाम को इस युवा उद्यमी ने 500 डॉलर यानी करीब 30 हजार रुपए की पेशकश को स्वीकार कर लिया और अपनी आईफोन सीट को बेच दिया।
ली ने बताया है कि उन्हें यह आइडिया सोशल मीडिया के जरिये ही आया, जहां लाइन में खड़े लोग दूसरी की जगह खरीदने के लिए पैसे देने को तैयार थे।
Published on:
04 Nov 2017 12:15 pm

बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
