वाशिंगटन। अमरीका (America) में बीते चार दिन में पहली बार कोविड-19 (Covid-19) के नए मामलों की संख्या 50 हजार से कम रही। हालांकि विशेषज्ञों को डर है कि चार जुलाई का स्वतंत्रता दिवस समारोह में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण के 45300 नए मामले आए। बीते तीन दिन तक प्रतिदिन संक्रमण के मामलों की संख्या पचास हजार से अधिक थी। एक दिन यहां 54,500 नए मामले सामने आए थे।