
फ्रांस: इंडियन एयरफोर्स रफाल विमान
पेरिस। फ्रांस में भारतीय वायुसेना की रफाल टीम पर हमले की बात सामने आई है। टीम पर अचानक हुए इस हमले को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकरी नहीं मिली है। भारतीय टीम फ्रांस से आने वाले 36 रफाल विमानों का निरीक्षण करने यहां पहुंची थी। यह हमला रविवार रात को हुआ है। यहां पर कर्मियों को प्रशिक्षिण के लिए लाया गया था। फ्रांस पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में रक्षा मंत्रालय ने भी फ्रांस सरकार से रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि राफेल जेट सौदे को लेकर राजनीतिक उठा-पटक के बीच भारतीय वायु सेना चुपचाप अपना काम कर रही थी, जिसमें आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करना और पायलटों के प्रशिक्षण सहित लड़ाकू विमान का स्वागत करना शामिल है। पिछले दिनों वायुसेना ने पायलटों का एक जत्था फ्रांस के राफेल जेट विमानों के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था।
58,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल फाइटर
भारत ने लगभग 58,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल फाइटर जेट की खरीद के लिए सितंबर, 2016 में फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौता किया था। जेट की डिलीवरी के साथ सक्षम हथियारों और मिसाइलों को भी दिया जाना है।सूत्रों के अनुसार डसॉल्ट एविएशन ने भारत को दिए जाने वाले राफेल जेट की परीक्षण उड़ान शुरू कर दी है। कंपनी से कहा गया है कि वह एयरक्रॉफ्ट की डिलीवरी के समय का सख्ती से पालन करे।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
23 May 2019, 7:12 AM IST
Published on:
22 May 2019, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.