24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संकट: फ्रांस का मुख्य बाजार बना मुर्दाघर, 1 हजार ताबूतों के लिए रेफ्रिजरेटेड हॉल तैयार

Highlights दुनिया के सबसे बड़े खाद्य थोक बाजार को मुर्दाघर बनाया। पेरिस में 575 एकड़ के क्षेत्र में फैला है बाजार। यहां मौत का आंकड़ा 5 हजार से अधिक पहुंच चुका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 4 Apr 2020, 9:32 AM IST

france market

पेरिस। फ्रांस में कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। यहां मौंत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। ऐसे में यहां पर मुर्दाघर भी कम पड़ते जा रहे हैं। शव को रखने के लिए पेरिस के मुख्य बाजार को चुना गया हैै। यहां पर लोग अपने दैनिक जीवन का सामान खरीदने आते हैं। दुनिया के सबसे बड़े खाद्य थोक बाजार के हिस्से को मुर्दाघर में तब्दील किया जाएगा।

खास बात यह है कि बाजार में मछली, मीट और सब्जियां बिकती रहेंगी। पेरिस के दक्षिण में स्थित रजीस इंटरनेशनल में 1 हजार ताबूतों के लिए रेफ्रिजरेटेड हॉल तैयार किया जा रहा है।

परिवार और दोस्त श्रद्धांजलि देने आ सकेंगे

प्रशासन का कहना है कि ऐसा करना बेहद जरूरी हो गया था क्योंकि जैसे-जैसे मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, ज्यादा जगह की जरूरत बढ़ती जा रही है। यहां सोमवार से परिवार और दोस्त श्रद्धांजलि देने आ सकेंगे। पेरिस के पुलिस अधिकारी के अनुसार फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कोराना का सबसे ज्यादा असर पड़ा है और आने वाले हफ्तों में हालात खराब रहने की ही आशंका है।

हालांकि उन्होंने साफ किया कि ये अस्थायी मुर्दाघर होगा। इसे मार्केट से थोड़ा अलग बनाया जाएगा। यहां लाए गए ताबूतों को मार्केट से कब्रिस्तान या फ्रांस के बाहर ले जाया जाएगा। इस बाजार में 15 हजार लोग काम करते हैं और 575 एकड़ के क्षेत्र में फैला है। यहां खाने का सामान बिकता रहेगा।

15 अप्रैल से आगे भी लॉकडाउन जारी

कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 5 हजार से अधिक पहुंच चुका है। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप के अनुसार यहां पर 15 अप्रैल से आगे भी लॉकडाउन जारी रह सकता है। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए अब स्मार्टफोन बारकोड लॉन्च किए जा रहे हैं ताकि लोगों को ट्रैक करना और जुर्माना लगाना आसान होगा।