
नई दिल्ली। आजकल के ज़माने में हमेशा चौकन्ना रहना काफी ज़रूरी है क्योंकि थोड़ा सा भी ध्यान भटकने पर कोई भी, कहीं भी आपको ठग सकता है। लेकिन ठगने के मामले में केवल हमारा देश ही आगे नहीं है बल्कि लिस्ट काफी लंबा है अब करें तो क्या करें ज़माना ही कुछ ऐसा है। आज हम आपको भारत के ही पड़ोसी देश चीन में हुए एक ऐसे ही वाक्ये के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल चीन में लोगों को गंजेपन से निजात दिलाने के नाम पर सांप का तेल बेचकर ठगने वाले एक गिरोह के मालिक और कर्मचारियों को वहां के कोर्ट ने इस अपराध के चलते सजा सुनाई है। जी,हां इस गिरोह के मालिक और उसके 85 कर्मचारियों को कोर्ट ने तेरह साल की सज़ा सुनाई है।
गंजेपन को लेकर लोग अकसर परेशान रहते हैं और इसी परेशानी का फायदा उठाया इस गिरोह ने। ये गिरोह लोगों को गंजेपन की बीमारी से मुक्ति दिलाने का वादा करता था और इसके लिए वो लोगों को सांप का तेल बेचता था। इस खेल के मास्टरमांइड तीन लोग थे और इन तीनों ने मिलकर ही कर्मचारियों को लोगों को पट्टी पढ़ाने का ट्रेनिंग दिया था। ये इंसान के सामने ऐसे पेश आते थे जैसे कि ये डॉक्टर या फिर मेडिकल कंसलटेंट हो।
आपको बता दें कि ये गिरोह ग्राहकों को अपने जाल में फंसाने के लिए एक फोन नंबर भी जारी किए थे जिसपर फोन करके ग्राहक ऑर्डर देते थे। गंजेपन के अलावा ये शातिर गिरोह ऐसे लोगों को भी अपने निशाने पर लाती थी जो कि किडनी की समस्याओं से परेशान थे। लोगों को ठगने का इनका ये धंधा अच्छा ही चल रहा था लेकिन सच्चाई तो छिपाएं नहीं छुपती ठीक वैसे ही साल 2016 में इस गिरोह का भांडा फूट गया जब एक पीडि़त ने इस बात की शिकायत पुलिस से कर दी।
पुलिस ने जोरों-शोरों से इस मामले की जांच-पड़ताल की और फिर इस गिरोह को पकड़ लिया। अब तक ये गिरोह करीब नौ हज़ार लोगों को ठगा है और एक हज़ार मिलियन डॉलर का मुनाफा किया है।
Updated on:
07 Feb 2018 12:26 pm
Published on:
07 Feb 2018 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
