आईसीएएनएएन ने कहा कि यह साइबर हमलों की बढ़ती घटनाओं का सामना करने के लिए जरूरी है। एक बयान में संचार नियामक प्राधिकरण (सीआरए) ने कहा कि एक सुरक्षित, स्थिर और लचीला डीएनएस सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक इंटरनेट शटडाउन आवश्यक है। आगे स्पष्टीकरण देते हुए सीआरए ने कहा कि कुछ इंटरनेट उपयोगकर्ता प्रभावित हो सकते हैं, यदि उनके नेटवर्क ऑपरेटर या इंटरनेट सेवा प्रदाता (आईएसपी) इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं। सीआरए ने यह भी कहा कि उचित सुरक्षा व्यवस्था करके इस प्रभाव से बचा जा सकता है। इस दौरान इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को वेब पृष्ठों तक पहुंचने या अगले 48 घंटों में कोई वित्तीय लेनदेन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि इंटरनेट के उपयोगकर्ता पुराने आईएसपी का उपयोग करते हैं तो उन्हें वैश्विक नेटवर्क तक पहुंचने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।