7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा- सिर्फ दिखावा है हाफिज सईद की गिरफ्तारी

Hafiz saeed arrest: ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस मामले में पाकिस्तान को अधिक ठोस कार्रवाई करनी होगी अमरीकी अधिकारी ने कहा कि हमे अंधेरे में नहीं रहना चाहिए, हाफिज सईद काफी समय से खुलेआम घूम रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 20 Jul 2019, 2:39 PM IST

hafiz saeed

hafeez

वाशिंगटन। अमरीका ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए उसका झूठ एक बार फिर दुनिया भर में उजागर कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान में आतंकी सरगना हाफिज मुहम्मद सईद की गिरफ्तारी को मात्र दिखावा करार देते हुए अधिक ठोस कार्रवाई करने की अपील की है।

प्रशासन ने शुक्रवार को आशंका जाहिर की कि भारत में 2001 में संसद पर हमले और 2008 में मुंबई हमले के दोषी हाफिज सईद की गिरफ्तारी से उसकी हरकतों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। यूएस अधिकारी ने कहा है कि पिछले कई मौकों पर गिरफ्तार होने के बाद भी वह पाकिस्तान में खुलेआम घूमता देखा गया है।

ये गिरफ्तारी मात्र नाटक है

एक उच्च अधिकारी का कहना है कि यह गिरफ्तारी मात्र नाटक है क्योंकि हम पहले भी देख चुके हैं कि पाकिस्तान ने इस आतंकी पर कार्रवाई नहीं की है। पाकिस्तान को कोई ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान अमरीका की यात्रा पर जाने वाले हैं। इससे पहले हाफिज सईद की गिरफ्तारी को लेकर ट्रंप ने पाक की तारीफ की थी।

ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी रोजर जेम्स का कहना है कि 'हमे अंधेरे में नहीं रहना चाहिए। हमें अतीत में देखना चाहिए कि किस तरह से पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी ने हमेशा से आतंकी सरगना का साथ देती रही है।'

हाफिज सईद के राजनीति में आने से टेंशन में अमरीका, पाकिस्तान को याद दिलाई इनाम की राशि

पाक से ठोस कदम की आस

अमरीकी अधिकारी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अमरीकी यात्रा से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने अतीत में ऐसा होते देखा है। हम पाकिस्तान से सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम चाहते हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ग्लोबल टेरेरिस्ट हाफिज सईद को बुधवार गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उसे कई बार नजरबंद किया गया है। यह पहली बार है जब उसे हिरासत में रखा गया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..