न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित करते हुए भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी इनम गंभीर ने आतंकवाद से लड़ने के पाकिस्तान के दावे से इनकार करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादियों के मेजबान और संरक्षक होने के नाते पाकिस्तान को कम से कम ऐसा दावा नहीं करना चाहिए। इनम गंभीर ने संयुक्त राष्ट्र नामित आतंकवादी हाफिज सईद को पाकिस्तान में मिली स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाया। इनम ने कहा कि भारत के ऊपर आरोप लगाने से पहले पाकिस्तान को पहले अपने देश में हो रही आतंकी गतिविधियों पर नजर डालनी चाहिए।