script‘हन्ना’ हरिकेन ने विकराल रूप लिया, टेक्सास के बाद मियामी में मचा सकता है भारी तबाही | Hanna hurricane hits texas coast may wreak havoc in Miami | Patrika News

‘हन्ना’ हरिकेन ने विकराल रूप लिया, टेक्सास के बाद मियामी में मचा सकता है भारी तबाही

locationनई दिल्लीPublished: Jul 26, 2020 03:03:23 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

अनुमान लगाया जा रहा है कि मियामी के आसपास यह भारी तबाही मचा सकता है।
करीब 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह मियामी की तरफ बढ़ रहा है।

hurricane hits Miyami
वाशिंगटन। शनिवार को ‘हन्ना’ तूफान (Hanna Hurricane) टेक्सास के तट से टकराया। हालांकि यहां पर इसने ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया है, मगर अब इसने अपना विकराल रूप ले लिया है। करीब 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह मियामी की तरफ बढ़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मियामी के आसपास यह भारी तबाही मचा सकता है। इसके कारण बड़े—बड़े बवंडर का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद लोग दहशत में हैं।
अमरीका के नेशनल हरिकेन सेंटर (National Hurricane Centre) ने इससे पहले चेतावनी दी थी कि दक्षिणी टेक्सास तट टकराने के बाद यह भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
टेक्सास में 10 इंच तक बारिश हो सकती है

तूफान दूसरी बार मैन्सफील्ड के उत्तर में 24 किलोमीटर की दूरी पर एक द्वीप से दोपहर को टकराया। उस समय हवा की गति 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। मौसम विभाग के अनुसार टेक्सास में 5 से 10 इंच तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तटीय इलाके बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं। वहीं कई विशेषज्ञों का कहना है कि हन्ना आठ अटलांटिक चक्रवातों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
नेशनल हरिकेन सेंटर ने घोषणा की

अमरीका के नेशनल हरिकेन सेंटर ने शनिवार तड़के कहा कि हन्ना तूफ़ान टैक्सस के कॉरपस क्रिस्टी से 140 मील (225 किलोमीटर) की रफ्तार से पूर्व-दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। मगर यह थोड़ी देर बाद अपनी दिशा बदल देता है और यह मियामी की तरफ बढ़ने लगता है।
1.5 मीटर तक ऊँची तूफानी लहरें

मौसम विभाग ने पोर्ट मैन्सफील्ड से मेस्काइट बे के लिए चेतावनी दी है। इसके के बाद जनता को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी-बड़ी लहरों की चेतावनी दी गई है। इस क्षेत्र में 5 फ़ीट या 1.5 मीटर तक की ऊँची तूफानी लहरों के आने की उम्मीद है। लोगों को अपना जीवन और अपनी संपत्ति को लहरों से बचाने की सलाह दी गई है। लोगों को अपना जीवन और संपत्ति बचाने की सलाह दी गई है।
हन्ना के कारण समुद्र में ऊँची लहरें उठ सकती हैं

मौसम का पूर्वानुमान है कि हन्ना के कारण रविवार रात 5 से 10 इंच (13 से 25 सेंटीमीटर) बारिश होने की संभावना है। हन्ना भयानक रूप ले सकता हैै। यहां ऊँची लहरों के आने का अनुमान है जो जीवन को घातक परिस्थितियों में डाल सकता है। कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के अनुसार हैना ने हाल के आठवें अटलांटिक तूफान का रिकॉर्ड तोड़ा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो