नई दिल्ली. पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं। इससे संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया भर में बढ़कर 80 लाख हो गई है। इस वायरस से दुनियाभर में अब तक करीब 4.35 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी से अमरीका (Coronavirus in America) सबसे अधिक प्रभावित है। अमरीका में इसके मरीजों (Coronavirus Treatment) की संख्या 21 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि 1.17 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।