
नई दिल्ली। वह शख्स इस दुनिया को छोड़कर जा चुका है, जिसकी 130 बीवियां थीं। इतना ही नहीं उस शख्स ने अपनी 130 बीवियों से 203 बच्चों का पिता बना। दुनिया की जनसंख्या बढ़ाने में इस शख्स का बहुत बड़ा योगदान रहा। बता दें कि 203 बच्चों के इस पिता का नाम मोहम्मद बेलो अबू बकर था। अबू बकर पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया का रहने वाला था। बता दें कि अबू बकर पेशे से एक मौलवी थे।
बता दें कि अबू बकर की मौत पिछले महीने 28 जनवरी को हुई थी। वे 93 साल की उम्र में दुनिया को छोड़ गए। खास बात ये है कि अभी वर्तमान की बात करें तो बकर की कई बीवियां अभी भी गर्भवती हैं। इसलिए इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बकर के बच्चों की संख्या अभी काफी ज़्यादा बढ़ सकती है। लोग बताते हैं कि बकर द्वारा लगातार शादियां करने के पीछे एक खास वजह थी। बकर का मानना था कि शादियां करना उनके लिए एक पवित्र मिशन है और इसी वजह से खुदा ने उन्हें धरती पर भेजा है।
खबरों के मुताबिक अबू पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बता दें कि अबू कुरान को लेकर दिए गए विवादित बयानों को लेकर भी पूरे विश्व भर की सुर्खियों में रहे थे। अबू ने कहा था कि कुरान के मुताबिक आदमी अपनी मर्ज़ी के अनुसार जितनी भी शादियां कर सकता है। अबू के मुताबिक एक पुरुष जितनी औरतों को संभाल सकता है, वह उतनी औरतों से शादी कर सकता है। जिसके बाद दुनिया भर के तमाम मौलानाओं ने साल 2008 में अबू की खूब खिंचाई भी की थी। बता दें कि अबू की मौत के बाद उनके जनाज़े में लोगों का भारी हुजूम इकट्ठा हुआ था।
गौरतलब है कि साल 2008 में अबू की 86 बीवियां थी, मौलवियों ने अबू से मांग की थी कि वह 48 घंटे के अंदर 84 बीवियों को तलाक दे। लेकिन अबू ने सभी मौलवियों की मांग को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि शादी करना उनका पाक मकसद है।
Published on:
09 Feb 2018 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
