10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस में एयर मार्शल ने खुद उड़ाया राफेल विमान, कहा- IAF के लिए गेमचेंजर साबित होगा

IAF Vice Chief Air Marshal राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने साझा किया अपना अनुभव कहा- सुखोई-30 के साथ इसकी जोड़ी और घातक होगी
2 min read
Google source verification
IAF Vice Chief Air Marshal

फ्रांस में एयर मार्शल ने खुद रफाल विमान को उड़ाया, कहा- IAF के लिए गेमचेंजर साबित होगा

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के गुरुवार को भारत आने वाले राफेल विमानों का परीक्षण किया। खुद वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने फ्रांस में लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमान राफेल देश की सेना के लिए बेहद अहम साबित होगा। यह दुश्मन के लिए काल की तरह होगा।

उड़ान भरने के बाद भदौरिया ने कहा कि राफेल के आने देश ताकत गई गुना बढ़ जाएगी। यह दुश्मन के लिए तनाव की स्थिति होगी। देश में सुखोई-30 विमान और राफेल की जोड़ी सीमाओं की सुरक्षा के लिए अहम योगदान देगी।

सुखद अनुभव था

राफेल में उड़ान के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुखद अनुभव था। यहां पर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। भदौरिया ने कहा कि राफेल के वायुसेना में शामिल होने के बाद इसका शानदार उपयोग किया जा सकेगा। सुखोई-30 के साथ इसका तालमेल बैठाने का प्रयास किया जाएगा।

पाक दोबारा 'नापाक' हरकत नहीं कर सकेगा

वाइस एयर चीफ मार्शल ने कहा कि राफेल के वायुसेना में शामिल होने के बाद सीमा पर मुस्तैदी अधिक बढ़ जाएगी। इसकी मदद से भारत अपनी सीमा पाकिस्तान में किसी आतंकी ठिकानों को बबार्द कर सकता है। सुखोई और राफेल विमान एक साथ ऑपरेट होना शुरू हो जाए तो फिर पाकिस्तान दोबारा अपनी नापाक हरकत नहीं कर पाएगा। राफेल विमान हमारी वायुसेना के लिए गेमचेंजर साबित होगा।

गौरतलब है कि अप्रैल 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदेगा। भारत और फ्रांस के बीच 23 सितंबर 2016 को 36 राफेल विमान खरीदने पर समझौता हुआ था।