तकनीशियन विमान की खामी को दूर करने का प्रयास करते रहे मगर यह खराबी पकड़ में नहीं आ सकी। इस दौरान इमरान खान को एयरपोर्ट पर इंतजार भी करना पड़ा, लेकिन बाद में पता चला कि यह खामी शनिवार सुबह तक दूर हो सकेगी। एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार के बाद पाक की राजदूत मलीहा लोधी इमरान को वापस रूसवेल्ट होटल ले गईं। वह अपनी सात दिवसीय यात्रा के दौरान ठहरे हुए थे।