26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / Imran Khan ने अपनेआप को कश्मीरियों का दूत बताया, कहा- वे उनके मुद्दे दुनियाभर में उठाते रहेंगे

Imran Khan ने अपनेआप को कश्मीरियों का दूत बताया, कहा- वे उनके मुद्दे दुनियाभर में उठाते रहेंगे

Highlights पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि वह कश्मीरियों की हर समस्या को वे दुनिया के सामने लेकर आएंगे। इमरान खान के अनुसार उन्होंने विभिन्न देशों के शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के साथ अपनी बैठकों में कश्मीर का मुद्दा उठाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 28 Jun 2020, 1:07 PM IST

 Pak PM imran khan

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान।

कराची। कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान (Pakistan) बैकफुट पर आ गया है। वह दुनिया के सामने अपने आपको शांतिदूत की तरह पेश कर रहा है। पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने शुक्रवार को कहा कि वह कश्मीरियों के मुद्दे उठाने के लिए उनके दूत बन जाएंगे। उनकी हर समस्या को वे दुनिया के सामने लेकर आएंगे। गौरतलब है कि पांच अगस्त 2019 को जम्मू—कश्मीर और लद्दाख में बांटे जाने के बाद से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दा उठाने में असफल रहा है।

वहीं, भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट संदेश दिया कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करना देश का फैसला है। उसने पाकिस्तान को इस वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत-विरोधी दुष्प्रचार करने की सलाह दी है।

खान के अनुसार पांच अगस्त को इस दृढ़ निश्चय के साथ मनाया जाएगा कि ''कश्मीर के लिए भारत की मंशा को सफल नहीं होने देना है।" उन्होंने कहा कि वह कश्मीरियों के दूत बन गए हैं और पूरी दुनिया को बताने की कोशिश कर रहे है कि उन्हें (कश्मीरियों को) क्या खतरा महसूस होता है। खान के अनुसार उन्होंने विभिन्न देशों के शासनाध्यक्षों और राष्ट्राध्यक्षों के साथ अपनी बैठकों में कश्मीर का मुद्दा उठाया है।

आतंकी ओसामा बिन लादेन को बताया शहीद

इससे पहले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने 9/11 मास्टरमाइंड आतंकी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताया था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमरीका की लड़ाई में साथ देकर पाकिस्तान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। बजट सत्र के दौरान खान ने संसद में कहा कि पाक को सूचित किए बगैर अमरीकी बल पाकिस्तान में घुसे और ओसामा बिन लादेन को मार गिराया, उसके बाद से ही सभी पाकिस्तान को गालियां दे रहे हैं।