मिडिल ईस्ट में बीते माह की तुलना में इस माह संक्रमण में 55 प्रतिशत और मौतों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यहां सप्ताहिक रूप से 3,10,000 से अधिक मामले और 3,500 मौतें के आंकड़े सामने आए हैं। ट्यूनीशिया जैसे देश इस प्रकोप को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, इजरायल में नए मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को इनका आंकड़ा 20 था जो मंगलवार को बढ़कर 33 और बुधवार को 41 पहुंच गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक गंभीर मरीजों का आंकड़ा 1,000 तक पहुंच जाएगा। 30 मिलियन की आबादी वाले देश सऊदी अरब में में मंगलवार को कोरोना के 1,379 नए मामले मिले हैं।