
दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बनने की दिशा में भारत : रामनाथ कोविंद
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अपनी बुलगारिया यात्रा के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर नई आशाएं जगाईं हैं। उन्होंने कहा कि भारत लगातार विकास की ओर उनमुख हो रहा है। राष्ट्रपति ने सोफिया में अपने संबोधन में कहा कि नवीनतम विश्व बैंक और आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक,भारतीय अर्थव्यवस्था 2019 में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर पर है। यह आगे भी बढ़ती जाएगी। भारत 8.2 प्रतिशत की वर्तमान वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। वर्ड इक्नोमिक फोरम के मुताबिक हम 2025 तक दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बनने की दिशा में है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को आठ दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान वे तीन यूरोपीय देश साइप्रस,बुल्गारिया और चेक रिपब्लिक के नेतृत्व से भारत के साथ संबंधों को मजबूती देंगे।
250 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया
शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति कोविद ने सोफिया विश्वविद्यालय में छात्रों को 'शिक्षा बदलाव का माध्यम और साझा उत्तरदायित्व’ विषय पर संबोधित किया। इस दौरान भारत-बुल्गारिया व्यापार मंच की बैठक में कारोबार जगत के करीब 250 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेन रादेव से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। यात्रा के तीसरे चरण में राष्ट्रपति कोविंद चेक रिपब्लिक जाएंगे और वहां के राष्ट्रपति मिलो जेमन और प्रधानमंत्री अंद्रेज बाबीस से मुलाकात करेंगे।
जीएसटी ने देश में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया
राष्ट्रपति ने बुल्गारिया में दोनों देशों के बीच पुल के रूप में भारतीय समुदाय की प्रशंसा की। उन्होंने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत अपने यहां जीवित कर रखा है। उन्होंने देश के बदलते रुख पर कहा कि हमारे यहां पर जीएसटी ने देश में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है। जीएसटी की वजह से विदेशी कंपनियों को यहां पर अपने उद्योगों को लगाने में बढ़ी आसानी हो रही है। इसके साथ मुद्रा योजना की मदद से रोजगार में बढ़ोतरी हो रही है।
Published on:
05 Sept 2018 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
