इस्लामाबाद। पाकिस्तान अपने बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार भारत को हर मौके पर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है ताकि उसकी छवि विश्व में सुधर सके। पाकिस्तान ने रविवार को दावा किया कि दो दशकों पहले उसे परमाणु हथियारों का परीक्षण करने के लिए मजबूर किया गया था। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने 28 मई 1998 को परमाणु परीक्षण की 20 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर यह बयान जारी किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत द्वारा एटमी बमों के परीक्षण ने परमाणु हथियारों से मुक्त दक्षिण एशिया की संभावनाओं को समाप्त कर दिया था। फैसल ने बयान में कहा कि भारत ने पूरे दक्षिण एशिया में आशांति फैलाने का काम किया है। पड़ोसी की वजह से ही आज हथियारों की होड़ मची हुई है, मगर पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश के नाते इन हथियारों का निर्माण सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए कर रहा है।