27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / यूएन में कश्मीर का राग अलापने से पहले भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

यूएन में कश्मीर का राग अलापने से पहले भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

यूएन में भारत ने साफ कर दिया है कि भारत किसी भी वैश्विक मंच से आतंकवाद के खिलाफ जवाब देने में सक्षम है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 24 Sep 2018, 10:34 AM IST

UN

यूएन में कश्मीर का राग अलापने से पहले पाकिस्तान को भारत ने दिया करारा जवाब

न्यूयॉर्क। विश्व मंच पर पाक द्वारा बार—बार कश्मीर मुद्दे का राग अलापने को लेकर भारत की तरफ से करारा जवाब मिला है। भारत ने सीमा पार से ही रही आतंकी गतिविधियों के बाद पाक के साथ शांति वार्ता के प्रस्ताव को तो पहले ही ठुकरा दी है। अब यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अकबरुद्दीन ने साफ कर दिया है कि भारत किसी भी वैश्विक मंच से आतंकवाद के खिलाफ जवाब देने में सक्षम है। पाकिस्तान अगर कश्मीर मुद्दा उठागा तो भारत ऐसी परिस्थितियों में तथ्यों के साथ सारी सच्चाई को पूरी दुनिया के सामने उजागर करेगा।

आतंकवाद पूरे विश्व के लिए बड़ा खतरा

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि आतंकवाद किसी भी वक्त और परिस्थिति में बहुत बड़ा खतरा है। वह इसके खिलाफ सभी वैश्विक मंचों पर मजबूत तरीके से आवाज उठाते रहेंगे। भारत ने 1996 में ही आतंकवाद के खिलाफ सीसीआईटी ड्राफ्ट पेश किया था। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई देश इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना चाहता है तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा।

पाक का कोई भविष्य नहीं

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में एक वैश्विक संस्था है जहां अलग-अलग पहचान, भाषा और संस्कृति वाले देश जुटते हैं। अगर यहां कोई अकेला खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहा है तो उन्हें याद रखना चाहिए कि इस मंच पर ऐसा करनेवालों का न कोई भविष्य है और न ही उनका कोई अतीत रहा है। हमने पूर्व में भी ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है और आगे भी करने के लिए सक्षम हैं। अकबरुद्दीन ने भारत की वैश्विक भागीदारी की बात करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों और संस्थाओं पर भारत ने सभी प्रमुख मुद्दों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। कश्मीर मुद्दे को उठाने पर उन्होंने कहा कि अगर किसी की इच्छा किसी एक मुद्दे पर पुराना राग अलापने की है तो वो ऐसा कर सकते हैं। यह उनकी धारा के विपरीत बहने और काम करने की इच्छा है। भारत ऐसे आरोपों का जवाब देने में सक्षम है।