उन्होंने कहा कि इस वक्त भारत को ऐसे अत्याधुनिक हथियारों की बिक्री करना पाकिस्तान को परेशान करने वाला है, क्योंकि यह पहले से ही अस्थिर क्षेत्र को और अस्थिर कर देगा। उन्होंने कहा कि अमरीका का ये फैसला दक्षिण एशिया में सामरिक संतुलन को बिगाड़ देगा और इससे पाकिस्तान और क्षेत्र के लिए गंभीर सुरक्षा निहितार्थ होंगे।