भारत उन देशों में भी शामिल है जहां दस लाख से अधिक बच्चे मोटापे का शिकार हैं। अन्य देशों में चीन, इंडोनेशिया, भारत, मिस्र, अमरीका, ब्राजील व पाकि स्तान हैं। वयस्कों में मोटापे के मामले में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक मोटी हैं। इसके विपरीत महिलाओं के मुकाबले पुरुष मधुमेह के अधिक शिकार हैं। रिपोर्ट में जिन 141 देशों का विश्लेषण किया गया उनमें से 88 फीसदी से ज्यादा देशों में एक से अधिक तरह का कुपोषण पाया गया।